लखनऊः उन्नाव में लड़की का रेप और इसके बाद पिता को पीट-पीट कर मार डालना जैसे जघन्य अपराध में योगी सरकार अपने अपराधी विधायक को बचाने में लगी है। इसी से अहात होकर भाजपा की तेजतर्रार प्रवक्ता दीप्ती भरव्दाज ने ट्वीट करके अमित शाह से अपील की है कि भाई अमित शाह जी उत्तर प्रदेश को बचालो। योगी आदित्यनाथ के निर्णय उत्तर प्रदेश को शर्मसार कर रहे हैं। और वो यही नही रुकी उन्होंने फिर नरेन्द्र मोदी से भी अपील की है। कि मोदी जी आप ही उत्तर प्रदेश को बचा लगो। उन्होंने कहा कि विधायक कुलदीप शेंगर पर अभी तक सरकार द्वारा कोई कार्यवाही नहीं हुई है।
आप को बता दें कि पीड़ित लडकी से भाजपा विधायक कुलदीप शेंगर ने जुलाई में रेप की किया था। पीड़िता के अनुसार पीड़ित लडकी योगी से मिली तमाम जगह गई पर विधायक को खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हुई। अन्त में पीड़ित लड़की ने मुख्यमंत्री आवास के सामने खुदकशी करने की कोशिश की। तब पुलिस थोड़ी हरकत में आयी। तब तक विधायक के भाई द्वारा केश वापस लेने के चक्कर में लड़की के पिता को पीट-पीट कर मार डाला। लेकिन योगी ने अभी तक अपने विधायक को गिरफ्तार नहीं किया। यही असली सच है जो भाजपा और मोदी ये कहते नहीं थक रहे थे कि हमारी सरकार में बेटियों को सुरक्षा मिलेगी और वह आजाद होकर घुमेंगी। आज भाजपा के लोग ही बच्चियों के साथ बलात्कार कर रहे हैं। आखिकर क्या करण है कि विधायक अभी तक गिरफ्तार नही हुआ जबकि देश में निर्भया कांड के बाद ये कानून बना था कि अगर कोई लड़की किसी पर रेप का आरोप लगाती है तो पहले उसे गिरफ्तार किया जाय़ेगा। बाद में जांच होगी। लेकर योगी सरकार अपने विधायक को क्यों नही गिरफ्तार कर रही है। क्या वह अपनी जाति निभा रहे हैं। या MLC चुनाव में एक वोट का लालच है। दीप्ती जैसी महिलाओं को सलाम करना चाहिए जो अपने निजी स्वार्थ से ऊपर उठकर समाज के लिए एक मिसाल पेश करती हैं।
-ओमवीर सिंह यादव
Your email address will not be published. Required fields are marked *
StateNewsLive.com - 2015-2019 - Designed & Developed by Sysarchy Inc.